(आचार्य पण्डित प्रकाश जोशी)
मकर संक्रांति के पावन पर्व में आज 14 जनवरी को रानीबाग में श्रद्धालुओं भारी भीड़ रही ।

यहां बड़ी संख्या में जनेऊ संस्कार हुुुए । साथ ही यहां के सिद्ध पीठ चित्रेश्वर महादेव पौराणिक शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा पूजा पाठ का सिलसिला शुरू हुआ जो दिनभर जारी रहा।
इसके अलावा जियारानी मंदिर में भी श्रद्धालू दर्शन हेतु पहुंचे। आज सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग के शुभ संयोग के अलावा मकर संक्रांति एवं षटतिला एकादशी व्रत का भी महासंगम है। यहां के जियारानी गुफा में भी भीड़ को देखते हुए लंबी कतार में खड़े लोग चार-चार के क्रम से गुफा में प्रवेश कर रहे थे।
रानीबाग में मकर सक्रांति के दिन जनेऊ संस्कार एवं चूड़ाकरण संस्कार भी यहां आज के दिन होते हैं। मकर सक्रांति के पावन दिन जनेऊ संस्कार एवं चूड़ाकरण संस्कार के मुहूर्त निकलवाने की आवश्यकता नहीं होती है। सर्वार्थ सिद्धि योग एवं अमृत सिद्धि योग ने तो इसके महत्व को कुछ और बढ़ा दिया था ।


