खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के पत्रकार,छायाकार,रंगकर्मी व अधिवक्ता रितेश सागर का बुधवार की सुबह निधन हो गया । वे अपने पीछे बूढ़े माँ-बाप व छोटे भाई को रोता बिलखता छोड़ गए हैं । उनकी आज दोपहर में पाइंस स्थित श्मशान घाट में अंत्येष्टि कर दी गई ।

 

    रितेश सागर के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार रितेश सागर कुछ समय से अस्वस्थ थे । उनका ऋषिकेश एम्स से इलाज चला । विगत दिवस उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें बी डी पांडे अस्पताल ले जाया गया । जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था । जहां आज तड़के उनका निधन हो गया ।
   आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल स्थित उनके आवास में लाया गया और दोपहर में गमगीन माहौल में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई । उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में पत्रकार,अधिवक्ता,रंगकर्मी व राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शामिल थे ।
 इधर शहर विभिन्न संगठनों,राजनितिक दलों,अधिवक्ताओं, पत्रकारों,रंगकर्मियों ने रितेश सागर के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है ।
ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

You missed

You cannot copy content of this page