खबर शेयर करें 👉

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने विगत दिवस  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में इग्नू की एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक परीक्षा कक्ष में औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने तीन परीक्षार्थियों को मोबाइल से नकल करते पकड़ लिया।

आयुक्त ने कक्ष में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर नाराजगी जताई और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों परीक्षार्थियों की नकल की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजने की बात कही है।

रुद्रपुर कॉलेज में अपरान्ह में इग्नू की एमबीए चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक कमिश्नर दीपक रावत कॉलेज पहुंचे और कमरा नंबर 11 का निरीक्षण किया।

उन्होंने कमरे में मोबाइल से नकल करते तीन परीक्षार्थियों को पकड़ा और नकल में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद कर लिए।

आयुक्त ने प्राचार्य डॉ. डीसी पंत से कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल से नकल हो रही थी और आप क्या कर रहे थे। उनके कई बार पूछने पर छात्राओं की ओर से नकल करने की बात नहीं स्वीकारी तो उन्होंने खाली पेज दिए। छात्राओं से कहा कि एक जवाब जो कॉपी पर आपकी ओर से लिखा गया है, उसे कोरे कागज पर लिखकर दिखा दें। एक छात्रा ने हिम्मत जुटाकर कागज पर लिखा मगर दूसरी छात्रा ने कागज पकड़ा, लेकिन लिख नहीं सकी। कागज पर जवाब लिखने के बाद आयुक्त ने कॉपी में लिखे जवाब से मिलान किया तो बहुत अलग पाया।

ALSO READ:  कैंची धाम ड्यूटी में पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीकर लड़की से छेड़छाड़ करने पर एस एस एस नैनीताल का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, निलंबन व बर्खास्तगी के लिए एस एस पी ऊधमसिंहनगर को भेजी जाएगी रिपोर्ट ।

इसके बाद छात्रा ने रोते हुए स्वीकार किया कि मोबाइल पर डाउनलोड पीडीएफ से नकल की जा रही थी। उसके भाई ने भी नकल की बात स्वीकारी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने मौके का वीडियो बनाया तो छात्रा ने रोते हुए आयुक्त से सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करने की गुजारिश की। बोली कि इससे उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा । जिस पर आयुक्त ने वीडियो बनवाना न सिर्फ बंद करवा दिया बल्कि नाम सार्वजनिक नहीं करने की बात भी कही।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व कैंची में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश, दो पुलिस कर्मियों ने की लड़की के साथ छेड़छाड़, जनाक्रोश से अशांति का माहौल ।

 

आयुक्त ने कक्ष में परीक्षा के लिए बनाए गए सिटिंग प्लान की जांच तहसीलदार से कराई थी जिसमें पता चला कि प्लान के विपरीत परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। छात्रा का मोबाइल जांचा तो उसकी हिस्ट्री डिलीट की गई थी। इससे पूर्व भी दो परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की ओर से नकल करने की बात सामने आ गई। आयुक्त ने कहा कि वह पुरानी परीक्षा पर नहीं जा रहे हैं और आज  हुई तीनों की परीक्षा को निरस्त करने की कार्यवाही होगी।

 

परीक्षा कक्ष में ड्यूटी में तैनात असिस्टेंट कोआर्डिनेटर इग्नू डॉ. शलभ गुप्ता और लैब असिस्टेंट सीएस ओली को कारण बताओ नोटिस जारी कर आज शनिवार तक जवाब मांगा है। मोबाइल का प्रयोग करने वाले तीनों परीक्षार्थियों को नकल का प्रयोग करने में बुक किया गया है। तीनों की कॉपियां सहित रिपोर्ट क्षेत्रीय कार्यालय इग्नू देहरादून को भेजी जाएंगी।

You missed

You cannot copy content of this page