खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । केद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट आज 16 एवं 17 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

 

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार वह 16 दिसंबर शनिवार को 12:00 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से जनता उच्च माध्यमिक स्कूल जड़ सेक्टर काररोड बिंदुखत्ता पहुंचेंगे, जहां पूर्व सैनिकों द्वारा आयोजित विजय दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिसके बाद श्री भट्ट पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता पटेल नगर वरिष्ठ पत्रकार श्री दिनेश पांडे के आवास में पहुंचेंगे । जहां उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट करेंगे। फिर श्री भट्ट रेनबो एकेडमी हल्द्वानी के कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे इसके बाद अपराह्न 2:30 बजे बेलपोखरा गांव बैलपड़ाव, कोटाबाग पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 4 बजे वासुदेव लॉ कॉलेज लामाचौड़ में ‘नेशनल सेमिनार ऑन लॉ एंड टेक्नोलॉजी’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे, जहां से सैनिक स्कूल स्कूल घोड़ाखाल को प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम सैनिक स्कूल में करेंगे । 17 सितंबर की सुबह वे सैनिक स्कूल में नव निर्मित खेल मैदान का शुभारम्भ करेंगे। सुबह 9 बजे वे रातीघाट में शहीद सैनिक संजय बिष्ट के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और उनके माता पिता व परिजनों को सांत्वना देंगे ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन आर्य का जन संपर्क अभियान जारी, भीमताल ब्लॉक के ज्योलिकोट क्षेत्र के कई गांवों का किया भ्रमण ।

 

जिसके बाद वे बाजपुर रवाना होंगे जहां 11:00 बजे बाजपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। जहां से 2:00 बजे पंतनगर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और इसके पश्चात पंतनगर एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली रवाना होंगे।

You missed

You cannot copy content of this page