खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । काठगोदाम थाने के इंचार्ज अमरपाल शनिवार को गौला नदी में डूब गए । उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया है । जहां उनकी मौत हो गई । । पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं  साथ ही अमरपाल के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं । बताया गया है कि अमरपाल किसी डूबते व्यक्ति को बचाने गौला बैराज गए । तभी वे गहराई वाले स्थान पर चले गए और काफी देर बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला जा सका । नैनीताल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती अमरपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है । वे मूलतः काशीपुर के रहने वाले बताए गए हैं । घटना की सूचना मिलते ही एस एस पी नैनीताल, एस पी,सीओ व अन्य अधिकारी मौके ओर पहुंच गए थे ।

ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

You cannot copy content of this page