खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। होली के दिन शराब के नशे में धुत कृष्णापुर तल्लीताल निवासी युवक दीपक कुमार अपने घर की तीसरी मंजिल में होली खेलते समय असंतुलित होकर नीचे गिर गया जिसे तत्काल बी डी पांडे अस्पताल ले जाया गया । लेकिन उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया है ।

ALSO READ:  32 महीने बाद कल 30 मई को है अधिक मास में आने वाला पूर्णिमा व्रत,

इधर सात नम्बर में एक युवती ने अपने जीजा के सिर में ईंट मार दी । जिससे वह लहूलुहान हो गया । अस्पताल सूत्रों के अनुसार 32 वर्षीय विकास सागर के सिर में चोट है । जिसका प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया है ।

एक अन्य घटना के अनुसार मल्लीताल  हंस निवास की एक बुजुर्ग महिला को होली की सुबह चक्कर आ गया और वह अपने घर के दोमंजिले से नीचे गिर गई । उनके पांव में फ्रेक्चर है और पसलियों व सिर में चोट होने के कारण उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया है । उनके पुत्र प्रकाश भट्ट अन्य परिजनों के साथ अपनी माँ को इलाज के लिये हल्द्वानी ले गए  ।

You cannot copy content of this page