खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। शहर के सात नम्बर क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक साली ने जीजा के सिर पर ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद प्राथमिक उपचार के बाद जीजा द्वारा कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई।
जानकारी के अनुसार नगर के सात नंबर क्षेत्र निवासी विकास सागर किराए के  घर में रहता है साथ ही उसकी पत्नी व पत्नी की बड़ी बहन भी रहती है शनिवार को साली ने जीजा से एक ही घर में रहने से मना कर दिया। जिसके बाद विकास ने अपनी पत्नी में लड़ाई शुरू हो गई वहीं साली से भी जीजा की कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी इतनी बड़ी कि साली ने गुस्से में आकर अपने जीजा के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट लगने से जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहा पर डॉ हाशिम अंसारी द्वारा उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है।
कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि युवक द्वारा साली के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई। बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
ALSO READ:  रामगढ़ विकासखंड के ग्राम हली (शेरा) में तीन वर्ष पूर्व आई आपदा के बाद आपदा राहत में निर्माणाधीन नाले का निर्माण आधे में ही छोड़ा गया, भाजपा नेता हेम आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन,

You cannot copy content of this page