खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्व विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. आदित्य कुमार जोशी को राष्ट्रीय जैव विविधता बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है ।

डॉ जोशी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में सफलता के बाद मणिपुर राज्य के पी सी सी एफ तथा हेड ऑफ फॉरेस्ट हॉफ से सेवानिवृत्त हुए हैं । डॉ. जोशी कुमाऊँ विश्व विद्यालय एम एम टी टी वी के निदेशक प्रो. दिव्या उपाध्याय के पति हैं ।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

डॉ जोशी का नियुक्ति पत्र भारत सरकार के राजपत्र रघु कुमार गोड़ाली साइंटिस्ट द्वारा जारी किया गया है। डॉ जोशी की नियुक्ति पर एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी, महासचिव प्रो. ललित तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

ALSO READ:  डा० हेम चन्द्र पांडे बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य, शासन ने जारी किया आदेश ।

कुमाऊं यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन ने भारत सरकार द्वारा की गई इस नियुक्त पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ जोशी को बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page