खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । हाईकोर्ट बार एसोसियशन की नई कार्यकारिणी में डी सी एस रावत अध्यक्ष, सौरभ अधिकारी महासचिव, सुशील वशिष्ठ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीना बिष्ट महिला उपाध्यक्ष चुनी गई । अध्यक्ष पद पर डी सी एस रावत ने एकतरफा जीत दर्ज की । जबकि महासचिव पद पर अक्षय लटवाल व सौरभ अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर रही । महिला उपाध्यक्ष पद मीना बिष्ट ने अपनी प्रतिद्वंदी चेतना लटवाल पर भारी मतों से जीत दर्ज की । जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील बशिष्ठ ने प्रेम कौशल को पराजित किया ।

 

(सौरभ अधिकारी,महासचिव)

 

कोषाध्यक्ष पद पर शुभ्र रस्तोगी ने गुरुवाणी सिंह को पराजित किया ।
बार एसोसियशन के चुनाव में कुल 1689 मतदाताओं में से 1112 अधिवक्ताओं ने मतदान किया ।
बार एसोसियशन के चुनाव के लिये सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ जो शायं 4 बजे तक जारी रहा । जिसमें वन वोट,वन बार के नियम को कड़ाई से लागू किये जाने के लिये सभी अधिवक्ताओं से मतदान से पूर्व शपथ पत्र भरवाया गया । मतदान के दौरान लंच समय में हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी,न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित,न्यायमूर्ति आलोक महरा भी मतदान स्थल पहुंचे । ये सभी न्यायधीश पूर्व में हाईकोर्ट बार के सदस्य रहे हैं । जबकि न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी हाईकोर्ट बार एसोसियशन के अध्यक्ष भी रहे हैं । मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली, सलाहकार रविन्द्र बिष्ट, पर्यवेक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता एम सी कांडपाल,डॉ. महेंद्र पाल सहित चुनाव अधिकारियों की टीम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था में जुटे रहे । मतदान के लिये राज्य के सुदूरवर्ती जिलों उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग सहित सभी जिलों से अधिवक्ता यहां पहुंचे थे ।
कनिष्ठ कार्यकारिणी के चार सामान्य सदस्य पद हेतु विक्रम धपोला,देवेंद्र  सिंह (छोटू), पंकज सेमवाल, नेगी, स्वलेहा हुसैन (सना) ने कुल आठ प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला रहा।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 5 पदों के लिये 6 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया था । लेकिन सौरभ पांडे द्वारा नाम वापस लेने के बाद भुवनेश जोशी, मनोज कुमार शर्मा, निरंजन कुमार भट्ट, शिवांगी गंगवार एवं विश्व प्रकाश बहुगुणा का निर्विरोध चुने गए ।
इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के सामान्य पद हेतु गौरव काण्डपाल, उप सचिव (प्रशासन) के पद हेतु विश्वस्त काण्डपाल, उपसचिव (प्रेस) के पद पर प्रसन्ना कर्नाटक, पुस्तालयाध्यक्ष के पद पर अविदित नौलियाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर श्रुति जोशी, कनिष्ठ कार्यकारिणी (महिला) के पद पर उन्नति पंत भी र्निविरोध निर्वाचित हुए हैं ।
चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी कुर्बान अली के अलावा सलाहकार रवीन्द्र सिंह बिष्ट, कमलेश कुमार तिवारी, राजेश जोशी, भास्कर जोशी, गोपाल के वर्मा, राजकुमार,प्रदीप लोहनी, एस०एस० चौधरी, डी एस बनकोटी, कौशल साह जगाती, मनीष बिष्ट, सूर्यकान्त मैठाणी, तपन सिंह, विकास उनियाल, मीनाक्षी शर्मा, राघव सिंघल, शीतल सेलवाल, वन्दना मेहरा, रजनी सुप्याल लटवाल, संगीता

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

You missed

You cannot copy content of this page