खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर नैनीताल की शोध छात्रा कृति तिवारी पुत्री  संजय कुमार तिवारी व श्रीमती पूनम तिवारी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है एवं विपणन निरीक्षक के रूप में चयनित हुई है।

ALSO READ:  अवकाश सूचना -:नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित ।

 

वर्तमान में कृति तिवारी राजनीति विज्ञान विभाग, डी एस बी परिसर नैनीताल में जेआरएफ हैं । वह परिसर निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही हैं। आज डीएसबी परिसर में निदेशक कार्यालय में कृति तिवारी को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य को कामना की ।

ALSO READ:  वीडियो --: मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड के सामने जल संस्थान के वाहन ने दो लोगों को कुचला,गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती ।

 

इस अवसर पर प्रो नीता बोरा शर्मा निदेशक , प्रो.संजय पंत डीएसडब्ल्यू ,प्रो ललित तिवारी निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय,डॉक्टर गगन होती आदि उपस्थित रहे  ।

You missed

You cannot copy content of this page