खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । सोमवार को घोषित हुए आई सी एस (12 वीं) की परीक्षा में सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज की दिव्यांशी तिवारी 96.50 अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय  में टॉपर रही हैं । दिव्यांशी पत्रकार नवीन तिवारी की पुत्री हैं । उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड क्रांति दल के 47 वें स्थापना दिवस पर "उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के कितने पास कितने दूर" विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन,

(दिव्यांशी तिवारी)

सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर मंजूषा ने बताया है कि विद्यालय में वैष्णवी साह 95.50 फीसदी अंकों के साथ दूसरे, फ्रोजन मलिक व अस्मिता साह 95.25 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं ।उन्होंने विद्यालय की छात्राओं द्वारा इंटर व हाईस्कूल परीक्षा में किये उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page