खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के कई स्थानों में पानी की बढ़ती समस्या व जलापूर्ति समय पर न होने, बढ़े हुए जलमुल्यों को कम करने आदि मांगों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल सोमवार को जल संस्थान के अभियंता दलीप सिंह बिष्ट से मिला । शिष्टमंडल ने जल संस्थान सहायक अभियंता श्री बिष्ट से गर्मी के दिनों में पानी की आपूर्ति सभी स्थानों में सुचारू बनाये रखने की मांग की ।

ALSO READ:  आदेश -: शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 34 अधिशाषी अधिकारियों के तबादले किए निरस्त ।

श्री बिष्ट ने शिष्टमंडल को बताया कि जलापूर्ति  रोस्टर के अनुसार की जा रही है और जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति की समस्या है उसे ठीक कर दिया जाएगा । कहा कि जलापूर्ति रोस्टर के मुताबिक समय पर की जा रही है ।

ALSO READ:  आशीर्वाद विमेंस क्लब नैनीताल ने आलू खेत के कई स्थानों में किया पौधरोपण ।

 

शिष्टमंडल में नितिन कार्की, सागर आर्य, गजाला कमाल, भारत मेहरा, मनोज कुमार, किशोर ढैला, कुलदीप कुमार आदि शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page