उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC), हरिद्वार ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 01 दिसंबर 2025 को घोषित मुख्य (लिखित) परीक्षा के परिणाम के क्रम में 17 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड और चिकित्सीय परीक्षण आयोजित किए गए थे। इसके आधार पर अभ्यर्थियों द्वारा दी गई पदों की वरीयता और मेरिट के अनुसार अंतिम चयन सूची तैयार की गई है, जिससे राज्य प्रशासन को विभिन्न विभागों में नए अधिकारी मिलेंगे।









