नैनीताल । संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का आज 39 वें दिन भी धरना जारी रहा।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज भी कुमाऊँ मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी इकाइयों के परिसर में निगम कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधों का रोपण किया। वहीं बृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। व विभिन्न माध्यमों से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करवाया।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को गांधीवादी तरीके से मनवाने के लिए धरना किया जा रहा है जो सभी निगम की इकाइयों में कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि एक इकाई 10 पौधे प्रतिदिन का नारा देकर सभी कर्मचारियों को अपनी इकाइयों में प्रतिदिन 10 पौंधे लगाने हैं। साथ ही सफाई अभियान भी चलाना है। इसके तहत कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है।
निगम मुख्यालय नैनीताल में आज महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना दिया व पौधा रोपण किया।
गढ़वाल मंडल में भी संरक्षक सुरेश पवार के नेतृत्व में बृहद स्तर पर पौधारोपण  किया गया। वही सोनू कुमार के नेतृत्व में गंगा नदी के किनारे स्थित पर्यटक आवास गृह हर्षिल के कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page