खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  सी.आर.एस.टी.सी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित 76वीं एच. एन. पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबाल प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।     इससे पूर्व एक नॉक आउट मुकाबला  सीआरएसटी इंटर कॉलेज तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ब्लू के मध्य खेला गया। जिसमें मध्यांतर तक दोनों टीमें बिना गोल के बराबरी थी । निर्धारित समय तक भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी । टाई ब्रेकर में सीआरएसटी  ने मैच  6-5 से जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।
    इधर शनिवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला लौंगव्यू पब्लिक स्कूल व पार्वती प्रेमा साह जगाती दुर्गापुर के मध्य खेला गया ।  पार्वती प्रेमा  साह जगाती की तरफ से रेहान एवम दक्ष ने एक एक गोल  मध्यांतर से पहले किये और अंततः पीपीजे दुर्गापुर ने 2-0 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया ।
रविवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल 5 बजे से सेंट जोसेफ कॉलेज तथा सीआरएसटी इंटर कॉलेज के मध्य खेला  जायेगा।
 आज खेले गए मैच दौरान संस्था के अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, महासचिव डा. मनोज बिष्ट गुड्डू, संरक्षक कैप्टन एल.एम.साह, खीम राज बिष्ट ,जगदीश लोहनी, धर्मेंद्र शर्मा , मोहित  लाल साह, आनंद बिष्ट, प्रो.ललित तिवारी, शैलेंद्र बर्गली, भूपाल नयाल, रितेश साह, विनोद साह, शैलेंद्र चौधरी, पवन साह, विश्व केतु वैद्य आदि उपस्थित रहे। रेफरी डॉक्टर मनोज बिष्ट, प्रेम बिष्ट, नकुल बिष्ट, अपूर्व बिष्ट व चारू रहे ।

You cannot copy content of this page