खबर शेयर करें 👉

विजिलेंस ने कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग मण्डी परिसर बाजपुर के विपणन अधिकारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने एक शिकायत पर विपणन अधिकारी मोहन सिंह टोलिया को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उनकी बन्नाखेड़ा में राईस मिल है। सरकारी धान का चावल बनाकर
सरकार को दिया जाता है, सरकार उनको कुटाई, ढुलाई, सफाई आदि के पैसे देती है। केन्द्र में तैनात विपणन  अधिकारी मोहन सिंह टोलिया ने उनसे 19.50 रुपये प्रति कुंतल की दर से घूस मांगी। इस शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल ने जांच करायी जो सही पायी गयी।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड सरकार ने स्थानांतरण नीति में किया बड़ा बदलाव: गंभीर बीमार माता-पिता और सैनिकों के परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

 

जिसके बाद निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विपणन अधिकारी मोहन सिंह टोलिया पुत्र बाल सिंह टोलिया निवासी कृष्ण  कुमार संजय कालोनी मण्डी बाजपुर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी चालक टेक चंद का आकस्मिक निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक की लहर ।

 

 

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर- 1064 एवं व्हाट्सऐप नम्बर 9456592300 पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध  अभियान में अपना योगदान देने की अपील भी की है।

You missed

You cannot copy content of this page