खबर शेयर करें 👉
प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों द्वारा रिश्वत लेने का पहला मामला ।
काशीपुर। काशीपुर में विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सीआरसी में तैनात दो कॉर्डिनेटर को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  विजिलेंस टीम ने एक प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा और सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप को गिरफ्तार किया है।
 बताया गया है कि दोनों काशीपुर के बांसखेड़कलां प्राइमरी स्कूल में तैनात है। काशीपुर के बांसखेड़ा कला में सीआरसी में तैनात दो कॉर्डिनेटर को विजिलेंस की टीम ने दस हजार की घूस लेते पकड़ा है। दोनों अभिलेखों में पकड़ी कमी को उच्च स्तर पर न भेजने की एवज में रिश्वत मांग रहे थे।

You missed

You cannot copy content of this page