खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । गुरुवार को मौसम विभाग के भारी बारिश के हाई अलर्ट के कारण आज स्कूल बंद किये गए लेकिन नैनीताल में बुधवार की दोपहर बाद से बारिश नहीं हुई है । नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह धूप निकली हुई थी ।लेकिन अब कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हैं लेकिन बारिश के आसार कम नजर आ रहे हैं । मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिये बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है ।

ALSO READ:  पर्यावरण संरक्षण का संदेश: "आर्ट ऑफ़ लिविंग" ने बांटे 350 फलदार पौधे, ग्रामीणों से की पेड़ों की रक्षा की अपील,

इधर नैनीताल जिले में मंगलवार की रात हुई बारिश से जगह जगह आये मलवे से जिले की 21 ग्रामीण सड़कें अभी भी बन्द हैं ।  नैनीताल में नैनी झील लबालब भरी हुई है और झील का जल स्तर 10 फिट के करीब बना हुआ है ।

You missed

You cannot copy content of this page