खबर शेयर करें 👉

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 02 अगस्त, 2023 की सायं 07:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 03 अगस्त, 2023 को जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों (पर्वतीय एवं मैदानी) में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 03 अगस्त, 2023 (गुरूवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 03 अगस्त, 2023 (गुरूवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल / अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों / कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे । विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ALSO READ:  बड़कोट,उत्तरकाशी के नगर पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत,जिला सत्र न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे के ट्रायल पर रोक लगाई ।

You missed

You cannot copy content of this page