खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल विंटर कॉर्निवाल में स्टार नाइट में पहले दिन पंजाबी गायक परमिश वर्मा के शो के दौरान अनियंत्रित भीड़ मंच के सामने आ गई । जिसे रोकने की पुलिस व प्रशासन की सारी कोशिशें नाकाम हो गई । इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा । नतीजन कार्यक्रम आधे में छोड़ना पड़ा ।

परमिश वर्मा रात दस बजे मंच पर पहुंचे । उनका भीड़ बेसब्री से इंतजार कर रही थी । उन्होंने कुछ गाने गाए थे । लेकिन उसके बाद भीड़ अनियंत्रित हो गई और मंच तक चले गई । जिसके बाद शो को रोक दिया गया । तब रात पौने ग्यारह बजे थे ।

 

इससे पूर्व स्टार नाइट का शुभारंभ मुख्य मंच पर दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सांसद नैनीताल -उधमसिंह नगर क्षेत्र अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल, कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल
विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पर्यटन,सहित अन्य उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की गई।
कार्यक्रम में वंदना, स्वागत गीत के साथ ही कुमाऊनी एवं गढ़वाली लोकगीतों, पारंपरिक नृत्यों एवं हिन्दी, पंजाबी व आधुनिक गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहाड़ की सांस्कृतिक धरोहर से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते नजर आए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों एवं युवाओं की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री अजय भट्ट ने कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का अपनी संस्कृति और विरासत से जुड़ना ही पहाड़ की पहचान को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट एवं अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल,कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने भी अपने संबोधन में विंटर कार्निवाल की सराहना करते हुए इसे स्थानीय संस्कृति के संरक्षण, पर्यटन संवर्धन एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने वाला आयोजन बताया तथा सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व 'हरेला' ।

स्टार नाइट में सुप्रसिद्ध लोक एवं बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, राकेश खनवाल, नीरज मिश्रा एवं चारु सेमवाल की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब थिरके । इन गायकों की ऊर्जावान प्रस्तुति ने युवाओं में विशेष उत्साह भर दिया और पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा।
धामी सरकार की यह पहल न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि शीतकालीन पर्यटन को नई पहचान देने, युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
विंटर कार्निवाल के माध्यम से नैनीताल एक बार फिर संस्कृति, पर्यटन और उत्सवों के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है, जो राज्य सरकार की पर्यटन-हितैषी एवं संस्कृति-संरक्षण की दूरदर्शी सोच को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

You missed

You cannot copy content of this page