खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आचार्य नरेन्द्र देव मानव सम्मान संस्थान में शुरू हो गया है ।
    शिविर की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ हुई। इसके पश्चात बैज अलंकरण समारोह आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से स्वयंसेवियों में संगठन के प्रति उत्तरदायित्व और गौरव की भावना का संचार हुआ। साथ ही, स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सभासद ललिता दफौटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने स्वयंसेवियों के उत्साह, अनुशासन एवं सेवा-भाव की सराहना की तथा उन्हें समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वयंसेवियों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। स्वयंसेवियों द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य जन-जागरूकता एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मीनाक्षी बिष्ट ने अतिथियों के प्रति आभार जताया । उद्घाटन सत्र में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती,डाक्टर रेनू बिष्ट, आलोक साह, आलोक भट्ट, गोविंद बोरा, गोविंद नेगी, निशा, गीतिका,  नेहा, रोहित, नवीन पाठक आदि उपस्थित थे । संचालन छात्रा सुनैना द्वारा किया गया।

You missed

You cannot copy content of this page