खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  नैनीताल विंटर कार्निवाल में कला और संस्कृति  में नैनीताल बैंक ने मुख्य प्रायोजक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और पूरे आयोजन में बैंक का शीर्ष नेतृत्व छाया रहा।

कार्निवाल की शुरुआत तल्लीताल डांठ से भव्य झांकी के साथ हुई। नैनीताल बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर  कुलदीप सिंह ने स्थानीय विधायक सरिता आर्या और अपर जिलाधिकारी विवेक राय के साथ संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर झांकी को रवाना किया। इस दौरान कुलदीप सिंह ने विधायक सरिता आर्या के साथ कदम से कदम मिलाते हुए माल रोड पर पदयात्रा भी की।

ALSO READ:  भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के दो फुटबॉल खिलाड़ियों का पुणे पायनियर फुटबॉल क्लब प्राइवेट लिमिटेड में चयन

इस अवसर पर बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर दीपक पंत और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर महेश गोयल सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे और उन्होंने झांकी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शाम को फ्लैट्स मैदान में आयोजित मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी नैनीताल बैंक की भागीदारी प्रमुख रही। सांस्कृतिक संध्या शुरू होने से ठीक पहले, बैंक के ई डी कुलदीप सिंह ने मुख्य अतिथि  अजय भट्ट को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कुलदीप सिंह द्वारा किए गए इस सम्मान और स्वागत के तुरंत बाद शाम के रंगारंग कार्यक्रमों का विधिवत आगाज हुआ।

ALSO READ:  टीईटी से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का हल्लाबोल, हल्द्वानी में निकाला जोरदार जुलूस,

नैनीताल बैंक द्वारा किए गए इस सहयोग ने न केवल कार्निवाल की शोभा बढ़ाई, बल्कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने में बैंक की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

You missed

You cannot copy content of this page