खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । ऋषिकेश में हुए बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का नाम आने पर बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल एवं महिला कांग्रेस के अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आह्वान पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया ।
   बुधवार दोपहर में मल्लीताल चीना बाबा चौराहे में जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन का पुतला दहन किया । इस अवसर पर वक्ताओं ने एक स्वर में अंकिता भंडारी के असल हत्यारे का नाम सामने आने पर सीबीआई जांच की मांग करते हुए आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की।
इस दौरान पूर्व सांसद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ‌डॉ. महेंद्र पाल, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, नैनीताल विधानसभा के नवनिर्वाचित बी एल ए 1 एडवोकेट प्रशांत जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नैनीताल मुकेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य जिशान्त कुमार,संजय कुमार संजू, सचिन नेगी, मुन्नी तिवारी,हिमांशु पांडे,कैलाश अधिकारी, अंकित चन्द्रा, बंटू आर्या, जीनू पांडे,गोपाल बिष्ट भावेश, आयुष आर्या, पवन जाटव, चनियाल, मनमोहन सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, इदरीश खान, परवेज,आशा भट्ट, लता तरुण, देवकी देवी सुनीता, सुमन सहित कई लोग उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page