खबर शेयर करें 👉

 

नैनीताल । मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में सी आर एस टी इण्टर कॉलेज नैनीताल के छात्रों द्वारा बैनर, पोस्टर, हाथ की तख्तियों तथा स्लोगन के माध्यम से मल्लीताल बड़ा बाजार, जय लाल साह बाजार, रिक्शा स्टैंड आदि क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रेली निकाली गयी । छात्रों ने नारों के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

ALSO READ:  हल्द्वानी निगम के पार्षद राजेंद्र जीना का चुनाव रद्द: आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने पर कोर्ट का बड़ा फैसला, राजेंद्र सिंह जीना का निर्वाचन शून्य घोषित, 3 माह के भीतर पुनः होगा चुनाव ।

रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने  किया । उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि मतों का प्रतिशत बढ़ाने तथा हर वोटर को जागरूक करने के लिए ये अभियान छात्रों के माध्यम से अपने इच्छित लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

ALSO READ:  ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता -: सी बी डी टी दिल्ली, एस जी पी सी अमृतसर व शाहबाद इलेवन शाहबाद की टीमें सेमी लीग में पहुंची ।

इस अवसर पर राजेश कुमार,मनीष साह, रितेश साह, राजेश लाल, ललित सिंह जीना, शैलेंद्र चौधरी , हिमांशू जोशी, तारा जोशी, गीता बिष्ट,
आदि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page