खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । महानिदेशक कार्यालय, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में प्रशासनिक अधिकारी, दयाकृष्ण पालीवाल की पदोन्नति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुई है । उनकी पदोन्नति आदेश मंगलवार को सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान के हस्ताक्षरों से जारी हुए हैं । दयाकृष्ण पालीवाल को पदोन्नति मिलने पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है ।

ALSO READ:  संगीत नाटक अकादमी पुरुस्कार से सम्मानित जहूर आलम के निर्देशन में 8 जून को शैले हॉल में होगा प्रसिद्ध नायक "ओ जन्मया नई" का मंचन ।

बता दें कि दयाकृष्ण पालीवाल ने जिला सूचना कार्यालय नैनीताल से अपनी सेवा शुरू की थी । पृथक उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद उनका स्थान्तरण महानिदेशक कार्यालय सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग देहरादून हो गया था । मूलतः पाली गुणादित्य अल्मोड़ा निवासी दयाकृष्ण पालीवाल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बनने पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है ।

You missed

You cannot copy content of this page