खबर शेयर करें 👉

देहरादून । महानिदेशक कार्यालय, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में प्रशासनिक अधिकारी, दयाकृष्ण पालीवाल की पदोन्नति वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर हुई है । उनकी पदोन्नति आदेश मंगलवार को सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान के हस्ताक्षरों से जारी हुए हैं । दयाकृष्ण पालीवाल को पदोन्नति मिलने पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है ।

ALSO READ:  नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव व जी एम कुमाऊं मंडल विकास निगम बदले गए ।

बता दें कि दयाकृष्ण पालीवाल ने जिला सूचना कार्यालय नैनीताल से अपनी सेवा शुरू की थी । पृथक उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद उनका स्थान्तरण महानिदेशक कार्यालय सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग देहरादून हो गया था । मूलतः पाली गुणादित्य अल्मोड़ा निवासी दयाकृष्ण पालीवाल के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बनने पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है ।

ALSO READ:  बधाई -:उत्तराखंड पी सी एस 2024 का अंतिम परिणाम घोषित, डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी सहित विभिन्न पदों के लिए चुने गए अभ्यर्थियों की सूची

 

You missed

You cannot copy content of this page