खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीझील में ठंडी सड़क के समीप झील में युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान क्रिसमस से लापता मल्लीताल निवासी युवक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार शनिवार को ठंडी सड़क क्षेत्र में गोल्ज्यू मंदिर के पास राहगीरों ने झील में एक शव उतराता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मल्लीताल कोतवाली से एसएसआई दिनेश जोशी एवं एसआई दीपक कार्की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा व  महिला नेताओं से मुलाकात की ।

 

नाव चालकों की सहायता से शव को झील से बाहर निकाला गया। बाद में शव की शिनाख्त मल्लीताल स्थित पिलग्रिम लॉज निवासी रोहन शर्मा (20) के रूप में हुई। बताया गया कि रोहन 25 दिसंबर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी मल्लीताल कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

 

 

एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

You missed

You cannot copy content of this page