खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । रेलवे ट्रेक पर एक सांड के आने से देहरादून एक्सप्रेस रविवार को मोटाहल्दू के निकट करीब आधा घण्टा खड़ी रही ।

रविवार की शाम लगभग 8:15 बजे काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस काठगोदाम से लालकुआं रेलवे स्टेशन को जा रही थी तभी मोटाहल्दु के पास रेलवे ट्रैक के बीचो बीच विशालकाय सांड आ गया और ट्रेन की जोरदार टक्कर सांड को लगी, जिसके बाद इंजन के आगे बोनट पर सांड फस गया तथा 50 मीटर से भी अधिक दूरी तक घिसटता रहा, ट्रेन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेलगाड़ी में इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो बमुश्किल ट्रेन रुकी, जिसके बाद आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय ग्रामीणों और रेल यात्रियों ने बमुश्किल ट्रेन के इंजन में फंसे मृत सांड को खींचकर पटरी से अलग किया तो रेलगाड़ी पुनः अपने गंतव्य को रवाना हो सकी। दुर्घटना के दौरान जैसे ही ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक के दौरान विभिन्न कोचों में जो तेज झटके लगे यात्रियों की जान आफत में आ गई, जब रेलगाड़ी रुकी तो तब जाकर यात्रियों ने चैन की सांस ली।
इधर मंडल रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि अचानक सांड के रेलगाड़ी के सामने आ जाने के चलते चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाए, कुछ देर विलंब के बाद ट्रेन पुनः गंतव्य को रवाना हो गई।

You missed

You cannot copy content of this page