खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । 11 जून को जनपद के 27 परीक्षा केंद्रों में प्रातः 11 से 01 बजे तक सफलतापूर्वक वन दरोगा भर्ती परीक्षा सम्पन्न हुई।

नोडल अधिकारी परीक्षा /अपरजिलाधिकारी प्रशासन शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की वन दरोगा लिखित भर्ती परीक्षा में जनपद से 10480 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 4450 परीक्षार्थी उपस्थित हुुुए जबकि 6030 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सीनियर एडवोकेट के पदनाम के लिए मांगे आवेदन, 17 अगस्त तक का समय, नए नियम लागू,2018 के नियम निरस्त हुए ।

इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा देने न आने के पीछे भर्ती परीक्षा को लेकर उपजा संशय है । पूर्व में इस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था । इससे जुड़ा मामला हाईकोर्ट में लंबित है । हालांकि हाईकोर्ट ने आज होने वाली लिखित परीक्षा के आयोजन को मंजूरी दी थी ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

You missed

You cannot copy content of this page