खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए हिमांशु पांडे को पुनः अध्यक्ष व गोधन सिंह नेगी को महामंत्री बनाया गया ।

    रविवार को संघ भवन हल्द्वानी में हुई कार्यकारिणी की बैठक में हल्द्वानी के हिमांशु पांडे को पुनः जिलाध्यक्ष,  नैनीताल के गोधन सिंह नेगी को महामंत्री चुना गया । इसके अलावा भवाली के कैलाश उप्रेती को वरिष्ठ उप्रेती,रामनगर के महेश टम्टा उपाध्यक्ष, नैनीताल के रूप सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, नैनीताल के ही महेंद्र सिंह बिष्ट संयुक्त मंत्री, रामनगर के आनन्द प्रसाद ध्यानी संयुक्त मंत्री द्वितीय, नैनीताल के पान सिंह मेहरा व हल्द्वानी के एग्री आलम संगठन मंत्री,नैनीताल के राजेन्द्र अधिकारी प्रचार मंत्री,नैनीताल के के. डी. पोखरिया व हल्द्वानी के तारा दत्त पन्त संरक्षक बनाये गए । बैठक में रामनगर जे खण्डीय अध्यक्ष बी आर आर्य, नैनीताल के महेश टम्टा बैठक में मौजूद थे ।
   संघ के जनपद अध्यक्ष हिमांशु पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रीवांस की बैठक जल्दी बुलाने,धुलाई भत्ता देने,मृतक आश्रितों को नौकरी में रखने,पेंशन वसूला बन्द करने व एन पी एस का पैंसा तुरन्त देने, मजदूरी में वृद्धि करने के अलावा वर्कचार्ज कर्मचारी विरोधी शासनादेश रद्द करने की मांग की गई । बैठक में प्रत्येक खण्ड से  सदस्यता शुल्क जमा करने को कहा गया ।

You missed

You cannot copy content of this page