खबर शेयर करें 👉
देहरादून  । आशा कार्यकर्ता व आशा फैसिलिटेटरों की त्यूनी प्राथमिक विद्यालय में हुई बैठक में आठ माह से मानदेय न मिलने और गहरा रोष व्यक्त किया गया ।          बैठक की अध्यक्षता श्रीमती कविता सेनवाल ने की । बैठक में आशा कार्यकर्ता ममता ने बताया कि इससे पूर्व में अखिल भारतीय आशा कर्मचारी महासंघ की महामंत्री श्रीमती ललतेस बिस्वकर्मा ने मानदेय दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशालय देहरादून को ज्ञापन सौंपा था । किन्तु आशा कार्यकर्ताओं को आठ महीने से मानदेय नहीं मिला है। पर्वतीय क्षेत्रों व दुर्गम स्थानों में निष्ठा के साथ काम करने का उन्हें शासन व प्रशासन द्वारा यह इनाम दिया जा रहा है। त्यूनी क्षेत्र की  आशा कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें एक तो न्यूनतम मानदेय मिलता है वह भी कभी पांच महीने तो कभी आठ महीने तक इंतजार करना पड़ता है।
    बैठक में ममता देवी, प्रमिला देवी,उजला देवी, पवित्रता देवी, गीता शर्मा, शीला देवी, सुषमा चौहान, रंजिता देवी,मीरा देवी आदि मौजूद रही । उन्होंने कहा कि  यदि जून माह तक मानदेय नहीं दिया गया तो आशाएं धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी ।

You missed

You cannot copy content of this page