खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई मजदूर संघ शाखा नगर पालिका परिषद,नैनीताल के वार्षिक चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
आज दिनांक 6 जून 2026 को नगर पालिका परिषद परिसर में समस्त कर्मचारियों, सफाई हवलदारों और सफाई दरोगा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया।
​बैठक में संघ के प्रदेश  दिनेश कटियार, संयुक्त सचिव  सोनू सहदेव तथा जिला सचिव अमित सहदेव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ का आगामी वार्षिक चुनाव 14 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अमित सहदेव को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
​मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम की समय-सारणी इस प्रकार है:
​📋 आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम:
कार्यक्रम / प्रक्रिया निर्धारित तिथि निर्धारित समय
नामांकन  08 जून 2026 दोपहर 01:00 बजे से 03:00 बजे तक
नाम वापसी  09 जून 2026 सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
चुनाव चिन्ह वितरण 09 जून 2026 दोपहर 01:00 बजे से 03:00 बजे तक
मतदान  14 जून 2026 सुबह 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक
मतगणना  14 जून 2026 सायं 06:00 बजे से कार्य समाप्ति तक
ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उपपा अध्यक्ष प्रभात ध्यानी के अवैध हिरासत मामले में पुलिस से मांगा जवाब; पूछा- बालिग व्यक्ति को मां की कस्टडी में क्यों सौंपा, सीधे आजाद क्यों नहीं किया ?

You missed

You cannot copy content of this page