खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । यहां आयोजित हो रहे श्री नंदा देवी महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है ।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आदर्श समिति अल्मोड़ा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए । संकल्प महिला समूह की  रक्षिता, अंकिता, लक्षिता द्वारा कुमाउनी नृत्य प्रस्तुत किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम  तल्लीताल चौराहे में तथा मल्लीताल  रामसेवक सभा भवन में हो रहे हैं ।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

लोकगायक ललित मोहन चमियाल द्वारा कुमाउनी गीत, कैलाश द्वारा बांसुरी की धुन व अंकिता बुधलाकोटी द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया । तल्लीताल दर्शन घर से मां नंदा सुनंदा के साथ झील की पंच आरती की गई जिसमें मारुति साह , विक्की राठौर ,ममता ,राजू मनराल आदि शामिल थे ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डॉ मोहित सनवाल, देवेंद्र लाल साह, ललित साह,सुरेश बिनवाल, अमर साह, देवेंद्र बगढ़वाल आदि उपस्थित थे।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

उधर नयना देवी मंदिर में बृजमोहन जोशी, कैलाश जोशी,संतोष पांडे के नेतृत्व में भजन संध्या का आयोजन हो रहा है । जहां बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page