खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल आवागढ़ कम्पाउंड चार्टन लॉज के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन द्वारा जियो बैग की सहायता से सुरक्षा दीवार बनाने का काम शुरू किया है । इस काम में दर्जन भर मजदूर लगाए गए हैं ।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि क्षेत्र में दरार वाली सतह को तारपोल के माध्यम से पूरी तरह से ढकने एवं भू-स्खलन के टो क्षेत्र को जीयो बैग्स से तात्कालिक रोकथाम का कार्य किया जा रहा है ।

 संवेदनशील 05 परिवारों को सुरक्षित स्थलों (02 परिवार सी. आर. एस. टी. स्कूल तथा 03 परिवारों को चन्द्र भवन) में शिफ्ट करा दिया गया था तथा 12 अन्य परिवार जो कि भू-स्खलन के आस-पास के घरों में निवासरत हैं, अपने रिस्तेदरों / परिचितों के घरों में सुरक्षा के कारणों से शिफ्ट हो गये हैं।
 ऊक्त 17 परिवारों के अतिरिक्त 08 अन्य भवनों को संवेदनशील चिन्हित करते हुए परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है। अधिकांश परिवार सुरक्षा की दृष्टि से अपने परिचितों के घर पर निवास कर रहे हैं। कुछ परिवार जो कि किराए के भवनों में रह रहे थे, वे अन्यत्र किराए के भवनों में चले गये हैं तथा 01 संवेदनशील भवन पूर्व से ही खाली था। इनमें से 14 भवन स्वामियों द्वारा अपना भवन खाली करने उपरान्त ताला लगा दिया गया है, शेष भवनों से सामान खाली करते हुए ताला लगाए जाने की कार्यवाही चल रही है। इसके अतिरिक्त आस-पास के 12 अन्य भवन स्वामियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
  सोमवार को मौके पर पटवारी हेम जोशी व अन्य राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद थे ।
इधर बी डी पांडे अस्पताल भूमि परिसर से अब जे सी बी से काम करना बंद किया गया है । यहां बचे हुए दो घरों को मजदूर तोड़ रहे हैं । यहां हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने 40 घरों को भारी भरकम जे सी बी मशीनों से ध्वस्त किया था । स्थानीय लोगों के अनुसार इन भारी मशीनों के प्रयोग में हुए कम्पन से चार्टन लॉज में भूस्खलन हुआ है । हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों का खंडन किया है ।
ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

You missed

You cannot copy content of this page