खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  राजकीय सेवानिवृत्त पेंशनर्स वैलफेयर संघ की बैठक में कई समस्याओं पर विचार विचार-विमर्श किया गया ।

बैठक मैं तय किया गया कि शीघ्र ही निर्धन मेधावी छात्र छात्राओं को संगठन की ओर से सम्मानित किया जायेगा । बैठक में संगठन ने पेशन राशिकरण की राशि की कटौती को 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष 8माह किये जाने की पैरवी करते हुुये कहा  कि पंजाब हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में निर्णय पारित किया जा चुका है । इसे उत्तराखंड में भी लागू किया जाय ।

ALSO READ:  वीडियो --: मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड के सामने जल संस्थान के वाहन ने दो लोगों को कुचला,गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती ।

वक्ताओं ने गोल्डन कार्ड के तहत दी जाने वाली सुविधाएं बी डी पान्डे चिकित्सालय नैनीताल द्वारा नहीं दिये जाने पर रोष व्यक्त किया गया । बैठक की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष मंजू बिष्ट व संचालन सचिव बहादुर सिंह बिष्ट ने किया । बैठक में संरक्षक जी सी उप्रेती, त्रिलोक रौतेला, उमेश जोशी, केदार राठौर, के एस कार्की, मंजूर हुसैन, निर्मल पांडे, नरेंद्र सिंह रावत, होशियार सिंह महरा, प्रगति साह, ललित पान्डे, सुनील साह, पुष्कर बिष्ट, लक्ष्मण नेगी, एल के ठुस्सू, दीपक साहू, हर सिंह भैसोड़ा, चन्द्रक्रांता,  विनीता बिष्ट, रेखा त्रिवेदी, जानकी आर्य आदि उपस्थित थे ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय महिला परिषद  नैनीताल द्वारा जिला उप कारागार हीरानगर, हल्द्वानी में महिला कैदियों के लिए आयोजित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन हुआ, जिला जज प्रशांत जोशी ने बांटे प्रमाण पत्र,

You missed

You cannot copy content of this page