खबर शेयर करें 👉

*डीजे वाले बाबू को रात्रि में 12.30 बजे के बाद भी डीजे बजाना पड़ गया महंगा,*

*कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने पुलिस एक्ट में किया चालान, तो डीजे भी लिया कब्जे में,*

*दिनांक 29.11.2025* को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को नीलांचल कॉलोनी में *एक डीजे संचालक द्वारा रात्रि 12 बजे के बाद भी तेज ध्वनि में डीजे बजाए जाने की सूचना प्राप्त हुई।*
उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए *चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव श्री अनिल कुमार* द्वारा मौके पर जाकर चेक करने पर *समय रात्रि 00.35 बजे* नीलांचल कॉलोनी हल्द्वानी में घर की छत पर *काफी तेज ध्वनी में डी0जे0 बजाकर* संगीत एवं अन्य ध्वनि उपकरणों के प्रयोग कर *निर्धारित समय व ध्वनि तीव्रता का उल्लंघन* करने पर *डी0जे0 स्वामी भूपेन्द्र मौर्या का चालान अन्तर्गत धारा 51(3)/ 83 पुलिस अधि0 में किया गया।*

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व 'हरेला' ।

*भूपेंद्र मौर्या* उपरोक्त पूर्व में भी काफी रात्रि तक डी0जे0 बजाने का आदी है। जिस कारण इस प्रकार के कार्य की पुनरावृत्ति रोकने हेतु *डी0जे0 उपकरणों को पुलिस द्वारा कब्जे लिया गया।*

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर कुमाऊं विश्व विद्यालय ने उनके सम्मान में किया भव्य समारोह का आयोजन, इस सम्मान से अभिभूत हुए श्री कोश्यारी ।

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*

You missed

You cannot copy content of this page