खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान वे खूपी पड़ाव पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों सुधीर चंद्र, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, महेंद्र कुमार, श्रीमती ममता देवी, आकाश सिंह, अमन सिंह, प्रदीप कुमार, कंचन कुमार, भोपाल सिंह, कृपाल सिंह, श्रीमती कला देवी, अनीता आर्या, पंकज भट्ट, जगदीश चन्द्र और हरीश आर्य सहित अनेक कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और सांगठनिक विषयों पर चर्चा की। इसी क्रम में खूपी में प्रमोद कुमार के बड़े भाई  कुंदन लाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए डॉ. आर्य उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन समय में उन्हें ढाढस बंधाया।
​इसके उपरांत डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने डी.एस.बी. परिसर में आयोजित एक भव्य गरिमामयी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह समारोह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी को ‘पद्म भूषण’ सम्मान मिलने के उपलक्ष्य में उनके अभिनंदन हेतु आयोजित किया गया था।
इस सम्मान समारोह में डॉ. आर्य ने कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत  और परिसर के वरिष्ठ शिक्षकों के साथ मुलाकात व संवाद किया। उन्होंने श्री कोश्यारी  को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह समूचे क्षेत्र और प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर नैनीताल में भव्य अभिनंदन; कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, रूसी में पान सिंह खनी के आवास पर हुआ स्वागत कार्यक्रम ।

You missed

You cannot copy content of this page