नैनीताल। साह चौधरी समाज के तत्वावधान में रविवार को गोवर्धन हॉल में ‘शैक्षिक युवा उत्कृष्टता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “छात्र-छात्राओं की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद” रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गरिमामयी उपस्थिति के बीच पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद दीपा चौधरी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, नंदा साह के स्वागत गीत और परी साह द्वारा मनमोहक भजन की प्रस्तुति दी गई। साथ ही, वृंदावन डांस और म्यूजिक संस्थान के बच्चों ने अपने संगीत शिक्षक के मार्गदर्शन में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस गरिमामयी समारोह में समाज की स्थापना और उत्कृष्ट योगदान के लिए इस वर्ष का प्रतिष्ठित ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिश्नी देवी सम्मान’ संयुक्त रूप से श्री नवीन लाल साह और श्री सुरेश लाल साह को प्रदान किया गया। इसके साथ ही, साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती विशना साह और श्रीमती अमिता साह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिक सम्मान की श्रेणी में खेल, शिक्षा और समाजसेवा में जीवन खपाने वाली विभूतियों को मंच प्रदान किया गया, जिसमें बिहारी लाल साह (हॉकी), शिरीष साह जगाती (क्रिकेट), कैप्टन ललित मोहन साह (शिक्षा और खेल), श्री दुर्गा दास साह (समाजसेवा और चिकित्सा), श्री भानु साह (प्रतिष्ठित होटल व्यवसाय), श्रीमती प्रेमा साह (तैराकी) तथा 90 वर्ष से अधिक की आयु में समाजसेवा के लिए समर्पित श्रीमती मोहिनी साह शामिल रहीं।

कार्यक्रम में विषम परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्रा ज्योति साह और श्रीवारी साह को उनके माता-पिता के साथ विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खेल एवं युवा उत्कृष्टता श्रेणी में श्री अजय साह (क्रिकेट), श्री शिशिर साह (फुटबॉल), श्री गौतम साह (तैराकी) और श्री अक्षय साह (विशेष स्पर्धा क्रिकेट) को सम्मानित किया गया। वहीं, शैक्षिक उत्कृष्टता के अंतर्गत कक्षा 12 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं—शाम्भवी साह (99%), अश्लेषा साह (98.75%), श्रेयश साह (95%), गायत्री चौधरी (94.8%), वैभव चौधरी (94%), आस्था साह (93.5%), मान्यता साह (92.25%) और उत्कर्ष साह (91.5%) को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 में शानदार प्रदर्शन के लिए अरुणाभ गंगोला (95%), अविरल साह (92.2%), प्रियंजलि साह (91.2%), एकता चौधरी (91%) और अनुभा साह (90%) को मंच पर प्रशस्ति पत्र सौंपे गए।
इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित अनूप साह,संस्था के संरक्षक संरक्षक आलोक साह,महेश लाल साह, रमन साह,
अध्यक्ष मनोज लाल साह (मन दा) / अध्यक्ष राम सेवक सभा,उपाध्यक्ष हितेश साह,महिला उपाध्यक्ष, भारती साह,सचिव शैलेन्द्र चौधरी,संगठन सचिव मयंक साह,उपसचिव हर्षित साह,उपसचिव (महिला)- श्रीमती ममता साह,कोषाध्यक्ष अखिल साह,मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह,ऑडिटर किशन लाल साह मौजूद थे ।
समारोह को सफल बनाने में साह चौधरी समाज की कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन शैलेन्द्र साह द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व महानिदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. विनीता साह, वेद साह, अमिता साह, कविता गंगोला सहित कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चौधरी, ललित मोहन साह, मोहित साह, मनोज साह जगाती, दीपा चौधरी, ज्योति चौधरी, सीमा साह, प्रगति साह, हर्ष साह, कौशल साह जगाती, मनोज साह (एडवोकेट), मनोज साह (फॉरेस्ट), बिमल साह, विमल चौधरी आदि उपस्थित रहे।


