खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से अलंकृत होने पर कुविवि द्वारा रविवार को डीएसबी परिसर में भव्य समारोह में उनका अभिनंदन व सम्मान  किया गया ।
 समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी रहे । कार्यक्रम के मुख्य विशिष्ट अतिथि पद्मश्री से सम्मानित अनूप साह,  नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल रहे । कार्यक्रम का संचालन संचालन दिव्या उपाध्याय जोशी  ने किया ।
    कार्यक्रम के शुरुआत में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने कोश्यारी के जीवनी पर प्रकाश डाला । अभिनंदन और सम्मान समारोह में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 10 वीं और 12 वीं के मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया ।
    समारोह में तिब्बतीय समाज ने अपने सांस्कृतिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया । तिब्बती नेताओं ने कहा कि भारत द्वारा दी गई शरण के लिए तिब्बती समुदाय भारत का शुक्रगुजार है । कहा कि तिब्बत पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा तो वह भारतीयों का अपने देश में सम्मान समारोह गर्व से करेंगे ।
     स्वागत समारोह में संगीत विभाग के शिक्षक अलंकार महतोलिया और डॉ. रवि जोशी ने एकल शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया । पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल ने कहा कि कोश्यारी जैसे महान व्यक्ति हमारे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं । विशिष्ट अतिथि पद्मश्री से सम्मानित अनूप साह ने कहा कि जीवन में उचित अवसर मिलते हैं, उन पर चलना चाहिए । उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म जो किंग कोबरा नाम से बनी है को हिमाचल प्रदेश में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में प्रथम स्थान मिला ।   मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल गुजरात पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही हर भारतीय का है । 2047 में हमारा देश हर रूप से सक्षम होगा l उन्होंने कहा कि हमें विज्ञान के साथ ही अध्यात्म को जोड़कर आगे बढ़ना होगा । हमारी विचार धारा भले ही कोई भी हो पर हमारा राष्ट्र के लिए एक ही विचार धारा है । श्री कोश्यारी ने कुमाऊं विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व  शिक्षणेत्तर क्रियाकलापों की सराहना की । “मेरु” परियोजना से विश्व विद्यालय के जर्जर भवनों  का नव निर्माण हुआ है ।
 उन्होंने कहा कि वे पलायन का विरोधी नहीं हैं । हमारे देश के जो भी युवा बाहर हैं, उन्हानें बहुत नाम कमाया है । विदेशों में भारत के लोग बड़े पदों पर वैज्ञानिक, डॉक्टर, प्रोफेसर हैं । यदि यही काम अपने देश में करे तो हमारा देश चार पांच गुना तेजी से आगे बढ़ेगा ।
   उन्होंने कहा परिसर में सम्मानित मेधावियों में 80 फीसदी लड़कियां है और 20 फीसदी लड़के हैं । जिससे बेटियों की प्रतिभा पर गर्व होता है ।
   अपने भाषण में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर में चोरी का भी उल्लेख किया । कहा कि यह भगवान राम का संकेत है ताकि भविष्य में बड़ी चोरी न हो ।
    कोश्यारी ने कुमाऊं विश्वविद्यालय की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया  । इस मौके पर शहर के विभिन्न संस्थाओं और समुदायों ने कोश्यारी को सम्मानित किया ।
 कार्यक्रम के अंत में परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस समारोह में महाधिवक्ता एस  एन बाबुलकर, मुख्य स्थाई अधिवक्ता पूरन सिंह बिष्ट,दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, डॉ .अनिल कपूर डब्बू,दिनेश आर्य, देवेंद्र ढैला, ध्रुव रौतेला,भावना मेहरा, मोहन पाठक, विमला अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, ब्लॉक प्रमुख डॉ .हरीश बिष्ट, मुन्नी तिवारी, बहादुर बिष्ट, प्रो.नरेंद्र बिष्ट, प्रो.संजय पंत, प्रो.एचसीएस बिष्ट, प्रो.ललित तिवारी, डॉ. महेंद्र सिंह राणा,भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, डॉ .भुवन चंद्र आर्य, पत्रकार राजीव लोचन साह, जहूर आलम आदि मौजूद रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page