खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी ।  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की रविवार को पीली कोठी हल्द्वानी में हुई बैठक में 9 अगस्त शुरू होने वाली ‘जो सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई । यह अभियान खटीमा से शुरू होगा ।

इस अभियान को लेकर उपपा ने विभिन्न संगठनों,
लोक जिम्मेदार पार्टी, पूर्व सैनिक संगठनों के साथ एक बैठक की। चर्चा में शामिल सभी संगठनों ने उपपा के इस अभियान से सहमति व्यक्त की और इस अभियान में शामिल होने के लिए सहमति व्यक्त की। लंबी चर्चा के उपरान्त इन संगठनों ने निर्णय लिया कि अभियान में अन्य संगठनों के साथ जुड़कर देश और प्रदेश की बदहाली के खिलाफ एक संयुक्त अभियान चलाएंगे।

ALSO READ:  देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘द डिवाइन मदर’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार ।

कई चरणों तथा कई स्थानों पर चलने वाले इस अभियान के उपरान्त,9 अगस्त ( अंग्रेजों भारत छोड़ो दिवस के दिन) को खटीमा से जो ‘सरकार निकम्मी है वो सरकार बदलनी है’ नारे के साथ पूरे प्रदेश में यह संयुक्त मोर्चा अभियान चलाएगा। इस महत्वपूर्ण गोष्ठी की अध्यक्षता प्रभात ध्यानी( अध्यक्ष परिवर्तन पार्टी) ने की तथा उपपा कोषाध्यक्ष अशोक डालाकोटी ने संचालन किया। इस गोष्ठी में जे. सी. उप्रेती ( राष्ट्रीय महासचिव लोक जिम्मेदार पार्टी), आर.पी. सिंह (हम ), दीप पांडे (बीओंड फाउन्डेशन), संदीप सिंह (लोक जिम्मेदार पार्टी ), अशोक डालाकोटी ( कोषाध्यक्ष, उपपा), प्रियांश (लोक जिम्मेदार पार्टी ), संदीप सिंह(लोक जिम्मेदार पार्टी), अमीनुर्रहमान ( उपपा महासचिव ) दिनेश उपाध्याय आदि ने हिस्सा लिया।

ALSO READ:  कल 7जुलाई को होने वाली नैनीताल नगर पालिका की बोर्ड बैठक स्थगित हुई।

इस अभियान के लिए नैनीताल संसदीय क्षेत्र की एक संयोजक समिति बनाई गई।  जिसमें अशोक डालाकोटी, मतलूब अहमद, जितेन्द्र तिवारी, संगीता पांडे, अमीनुर्रहमान को शामिल किया गया ।

You missed

You cannot copy content of this page