नैनीताल । कांग्रेस सोशल मिडिया विभाग व नगर यूथ कांग्रेस, द्वारा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति सदस्य करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर बी डी पांडे जिला अस्पताल में मरीजों व स्टाफ आदि को फल,जूस आदि का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी,संजय कुमार (संजू),जिला कार्यकारी अध्यक्ष,सोशल मिडिया विभाग नैनीताल दीपक माहरा, नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस बंटू आर्या, महिला कांग्रेस से सुनीता आर्या, देवकी देवी,वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम कुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष एन एस यू आई शार्दूल नेगी, विधानसभा अध्यक्ष एन एस यू आई अभिषेक कुमार,छात्रसंघ महासचिव आयुष आर्या,सभासद अंकित चंद्रा, अधिवक्ता शिवम गंगवार, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, कमल जोशी,रोशन धामी, दिव्यांश सिंह,गौरव कुमार आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।


