खबर शेयर करें 👉

जनपद नैनीताल के प्रमुख संघ द्वारा एक गरिमामयी एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद नैनीताल के सभी  ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे ।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के समग्र विकास, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा करना तथा संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं संगठित दिशा प्रदान करना रहा। बैठक के दौरान सभी प्रमुखों द्वारा आपसी समन्वय, विकास कार्यों में तेजी एवं जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर जनपद नैनीताल सर्वसम्मति से प्रमुख संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए —

ALSO READ:  उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल का प्रतिनिधिमंडल जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रणजीत सिंह नेगी से मिला।

🔹 अध्यक्ष — डॉ. हरीश बिष्ट
🔹 उपाध्यक्ष — मंजू गौड़
🔹 उपाध्यक्ष — दीपक आर्या
🔹 कोषाध्यक्ष — भावना आर्या
🔹 महासचिव — अंकित साह
🔹 महामंत्री — के. डी. रुवाली
🔹 उप सचिव — मंजू नेगी

बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित प्रमुखगणों ने नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम जनपद नैनीताल के विकास, संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के कार्यों को पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएगी।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

साथ ही सभी प्रमुखों ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए विकास की नई दिशा तय करने एवं जनपद को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करने का संकल्प लिया। ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने सभी प्रमुख गणों का आभार व्यक्त किया इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा के डी रूवाली, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल, ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, ब्लॉक प्रमुख धारी भावना आर्य, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक कुमार, ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट अंकित साह उपस्थित रहे

You missed

You cannot copy content of this page