खबर शेयर करें 👉

होली के बीच में पति से खाना खा लेने की जिद कर रही पत्नी के व्यवहार से क्षुब्ध पति ने अपनी पत्नी के सिर में ईंट दे मारा जिससे वह लहूलुहान हो गई । इस घटना से नाराज पत्नी अपने पति की गिरफ्तारी पर अड़ गई है । उसने पति की गिरफ्तारी न होने पर बच्चे के साथ मायके जाने का निर्णय लिया है । पुलिस पति का नशा उतरने के इंतजार में है । यह घटना लालकुआं के नगीना मोहल्ले की है । बताया जाता है कि ओमपाल से उसकी पत्नी ने खाना खाने की जिद की तो आवेश में आए पति ने ईट से पत्नी के सर में मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसका नगर के निजी चिकित्सालय में उपचार किया गया, स्थानीय कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पुलिस से अपने पति को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई तो कोतवाली पुलिस का कहना था कि जैसे ही उसके पति का नशा कम होगा तभी वह उसे पकड़ कर लाएंगे। पीड़िता का कहना है कि जब तक उसके पति को पुलिस पकड़ कर थाने नहीं लाती तब तक वह अपने घर पर नहीं रहेगी, तथा अपनी छोटी बच्ची के साथ वह अपने मायके जा रही है।

You missed

You cannot copy content of this page