खबर शेयर करें 👉

होली के दिन बनबसा में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई । बताया जाता है कि बनबसा के चंदनी हुड्ढी नदी में होली त्यौहार के अवसर पर भजनपुर बनबसा निवासी वियोम चंद सोराड़ी उम्र 16 वर्ष पुत्र त्रिलोक चंद सोराड़ी व रितेह बटोला उम्र 17 वर्ष पुत्र महेंद्र बटोला निवासी नियर बैंक ऑफ बड़ौदा बनबसा नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक रितेह बडोला के गहरे पानी मे डूबने पर उसे बचाने को वियोम सोराडी भी गहरे पानी में उतर गया।लेकिन पानी अधिक गहरा होने की वजह से दोनो ही  पानी में डूबने लगे।
दोनो को डूबता देख उनके एक अन्य साथी ने गांव की तरह दौड़ लगा चिल्लाना शुरू किया।लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते दोनो डूब चुके थे। तत्काल दोनों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बनबसा लक्ष्मण सिंह जगवाण ने दोनो किशोरों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर को भिजवाया गया।

You missed

You cannot copy content of this page