खबर शेयर करें 👉

पूजा के दौरान चचेरे भाइयों में खूनी जंग होने से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल ओ गया जिसकी हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रिफर किया गया है ।
कपकोट तहसील के ग्राम हरसिंग्या बगड़ के बमनखेत तोक में लगभग 32 परिवारों की घन्याली (पूजा समारोह) चल रही थी। इसी बीच 37 वर्षीय चंचल सिंह एवं 35 वर्षीय महेश सिंह पुत्र जोहार सिंह दो भाईयों का अपने दो चचेरे भाई 45 वर्षीय शंकर सिंह कोरंगा एवं 40 वर्षीय खुशाल सिंह पुत्र मोहन सिंह के बीच किसी बात को लेकर आपसी झड़प शुरू हो गई। जिसमें चंचल सिंह एवं महेश सिंह दोनो भाइयों ने चचेरे भाइयों शंकर सिंह एवं खुशाल सिंह पर धार धार चाकू से हमला कर दिया। जिसमें शंकर सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार हुआ। जिसके बाद उसे बागेश्वर रिफर किया गया। वही घटना की सूचना पुलिस थाना कपकोट को दो है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। शव का पंचनामा भर पीएम के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक आरोपियों के खिलाफ पीड़ित पक्ष से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। हालाकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।

ALSO READ:  बेतालघाट मेले में हुआ भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जोरदार स्वागत, रामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई ।

You missed

You cannot copy content of this page