खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ग्राम सभा चनौती भीमताल में रविवार की शाम गुलदार ने खेत में काम कर रहे एक किसान पर हमला कर घायल कर दिया। गनीमत ग्रामीणों के हो हल्ला करने पर गुलदार ग्रामीण को छोड़ कर भाग गया। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने व पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है। क्षेत्र के पूर्व बीडीसी सदस्य दुर्गा दत्त पलड़िया ने बताया रविवार की शाम के वक्त ग्राम सभा चनौती के किसान कांतिबल्लभ पलड़िया पुत्र राधाकिशन पलड़िया घर के पास पर खेत में काम कर रहे थे। करीब छह बजे शाम को घात लगाये गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। उनके हाथ व सिर पर गहरी चोट पहुंची है। ग्रामीणों के हो हल्ला करने से गुलदार उन्हें छोड़ गया। ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल भेजा गया। बताया घटना की सूचना वन विभाग व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गयी। गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है। भय से ग्रामीणों ने देर रात तक गुलदार को भगाने के लिए पटाखे व कनस्टर बजाये। इधर जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, बीडीसी सदस्य मंजू पलडिया, प्रधान आरती भट्ट व पूर्व बीडीसी सदस्य दुर्गा दत्त पलड़िया ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने व पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।

ALSO READ:  नैनीताल की टैक्सी यूनियन के प्रार्थना पत्र की सुनवाई में हाईकोर्ट ने दिए अहम निर्देश ।

 

You missed

You cannot copy content of this page