खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नैनीताल के कुछ बूथों को आदर्श बूथ व सखी बूथ के रूप चिन्हित किया है । इन बूथों को प्रशासन द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया है । जहां आकर्षक गेट बनाये गए हैं और उन्हें गुब्बारों आदि से सजाया गया है । इस सबके पीछे प्रशासन व निर्वाचन आयोग का मकसद मतदान प्रतिशत बढ़ाया जाना है ।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

किन्तु मल्लीताल शैले हॉल में बने आदर्श पोलिंग बूथ का गेट व उसकी सजावट देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे इस जगह एक पार्टी विशेष का कोई समारोह आयोजित हो रहा हो । इस मामले में संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने कहा कि यह रंग किसी पार्टी का नहीं वरन हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का है । अब इसे देखने वाला ही बताएगा कि यह रंग तिरंगे का है या नहीं ?

You missed

You cannot copy content of this page