खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं डॉ0 नीलेश आनन्द भरने द्वारा मतदान के दिन ट्रैफिक व बाजार खुले रखने का प्रेस वार्ता में दिया गया वक्तव्य गलत है । जबकि मतदान के दिन दोनों बन्द रहेंगे । प्रशासन ने इस सम्बंध में पूरे शहर में लाऊड स्पीकर के माध्यम से आम जनता को सूचित भी कर दिया है ।

ALSO READ:  उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल का प्रतिनिधिमंडल जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रणजीत सिंह नेगी से मिला।

उल्लेखनीय गए कि रविवार को दिन में डी आई जी कुमाऊं ने प्रेस वार्ता बुलाकर मतदान के दिन ट्रैफिक व बाजार खुले रहने की घोषणा की थी । उन्होंने जोर देकर कहा था कि यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं इसलिये यातायात व बाजार खुला रहेगा । डी आई जी का यह वक्तव्य सोशियल मीडिया में जारी होने के तुरंत बाद प्रशासन को मतदान के दिन ट्रैफिक व बाजार बंद होने का एनाउंसमेंट करना पड़ा । संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल प्रतीक जैन ने बताया कि मतदान के दिन पूर्व की भांति यातायात व बाजार बंद रहेगा ।

You missed

You cannot copy content of this page