खबर शेयर करें 👉

चार राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों की रविवार को हो रही मतगणना के अनुसार तीन राज्यों में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है । मध्य प्रदेश में भाजपा एकतरफा जीत की ओर अग्रसर है । जबकि राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी पूर्ण बहुमत की ओर अग्रसर है । कांग्रेस केवल तेलंगाना में ही सरकार बनाने की स्थिति में है ।

ALSO READ:  सड़क हादसा -: लमगड़ा के पास कार खाई में गिरी,4लोगों की दर्दनाक मौत ।

 

करीब चार घण्टे की मतगणना के बाद मध्य प्रदेश में 230 सीटों में से भाजपा 161 सीटों में आगे है । जबकि कांग्रेस 66 सीटों में सीमित है । हालांकि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं ।

 

राजस्थान में 199 सीटों में से भाजपा 107 व कांग्रेस 75 सीटों में आगे चल रही है । जबकि अन्य 17 सीटों में रुझानों के अनुसार आगे है ।

ALSO READ:  हरीश कुमार गोयल बने देहरादून के जिला जज, कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले और कई को दिया अतिरिक्त प्रभार ।

 

छत्तीसगढ़ में में 90 सीटों में भाजपा 53 सीटों व कांग्रेस 35 सीटों में आगे है । यहां कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार पीछे चल रहे हैं ।

 

तेलंगाना में 119 सीटों में से कांग्रेस 65 व बी आर एस 41 सीटों पर आगे है । जबकि भाजपा 9 सीटों में आगे है ।

You missed

You cannot copy content of this page