खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लोक निर्माण विभाग के चोपड़ा विश्राम गृह में कार्यरत  मोहन चंद्र तिवारी अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त 31 दिसम्बर को सेवानिवृत हो गए ।

उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावपूर्ण विदाई दी गई । इस समारोह में ज्योति आर्या जिला पंचायत सदस्य गहना विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह नयाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत नैनीताल, पूर्व प्रधान विनोद चोपड़ा व सरपंच दीपू मुख्यतः शामिल थे ।  इस समारोह के अध्यक्षता दीवान सिंह बिष्ट सेवानिवृत्ति कार्य अभिकर्ता लोक निर्माण विभाग नैनीताल ने की ।

ALSO READ:  कांग्रेस नेता अनुपम कबड़वाल ने भी की दोपहिया वाहनों से 100 रुपया लेकब्रिज चुंगी वसूलने का विरोध ।

 

इस मौके पर महेंद्र सिंह बिष्ट अध्यक्ष नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग नैनीताल ने अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया गया ।

ALSO READ:  जिला एवं  सत्र न्यायाधीश नैनीताल की अदालत ने हत्यारोपी विद्युत विभाग के, जे ई व लाइनमैन की जमानत याचिका  खारिज की  

बैठक में उपस्थित प्रकाश चंद पूर्व प्रधान गहना पोखरी एवं वर्तमान प्रधान निर्मला जीना बैरोली व विभाग से सीराज कनिष्क अभियन्ता भी मौजूद रहे । सभी अतिथियों ने मोहन चन्द्र तिवारी के व्यवहार की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु व सुखमय भविष्य की कामना की ।

You missed

You cannot copy content of this page